श्रद्धांजलि: उत्तराखंड का एक और बेटा सीमा पर शहीद

उत्तराखंड का एक और बेटा सीमा पर शहीद उत्तराखंड का एक और जवान जम्मू कश्मीर की सीमा पर शहीद हो गया है। मूल रूप से पौड़ी थलीसैंण निवासी 32 वर्षीय जय वीर सिंह नेगी गढ़वाल राइफल के 19 वीं बटालियन में तैनात थे। पिछले 2 साल से जम्मू में तैनात जयवीर सिंह वर्ष 2006 में […]

उत्तराखंड का एक और बेटा सीमा पर शहीद

उत्तराखंड का एक और जवान जम्मू कश्मीर की सीमा पर शहीद हो गया है। मूल रूप से पौड़ी थलीसैंण निवासी 32 वर्षीय जय वीर सिंह नेगी गढ़वाल राइफल के 19 वीं बटालियन में तैनात थे। पिछले 2 साल से जम्मू में तैनात जयवीर सिंह वर्ष 2006 में भर्ती हुए थे। पौड़ी थलीसैंण के मूलनिवासी जयवीर का परिवार वर्तमान में काशीपुर में निवासरत है।

परिवार मे पत्नी और दो बच्चे हैं। बाकी रणगांव थलीसैंण मे ही रहते हैं। जयवीर चार भाइयों मे सबसे छोटे थे। जय वीर के बड़े भाई श्याम सिंह बताते हैं कि सुबह जैसे ही उनकी खबर मिली तब से परिवार और क्षेत्र में गम का माहौल है।जयवीर की शहादत पर राज्यमंत्री धन सिंह रावत सहित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts