हंस फाउंडेशन की माता मंगला व भोले जी महाराज ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

हंस फाउंडेशन की माता मंगला व भोले जी महाराज ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था   – स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण, जैविक कृषि, पलायन व रोज़गार सहित राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्णं विषयों पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चा देहरादून। हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला व भोले जी महाराज ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब […]

हंस फाउंडेशन की माता मंगला व भोले जी महाराज ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

 

– स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण, जैविक कृषि, पलायन व रोज़गार सहित राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्णं विषयों पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चा

देहरादून। हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला व भोले जी महाराज ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। वह दोनों सुबह 11 बजे श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान श्री महाराज जी व उनके बीच स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण, जैविक कृषि, पलायन व रोज़गार सहित राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्णं विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

माता मंगला व भोले जी महाराज को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट करते महंत देवेन्द्र दास जी महाराज

माता मंगला व भोले जी महाराज ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट में कहा कि, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल चिकित्सा, स्वास्थ्य व मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि, कोटद्वार में हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित अस्पताल व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल विभिन्न आयामों पर साथ मिलकर जनकल्याण से जुड़े कार्य कर सकते हैं। माता मंगला ने श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज को दिल्ली आश्रम आने का न्योता दिया। जिसे श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विनम्रता पूर्वक स्वीकार करते हुए सहमति दी।

इस दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि, उत्तराखण्ड में रोजगार, पलायन को रोकना, जैविक कृषि को प्रोत्साहन, प्रदेश की कला संस्कृति एवं भाषा का प्रचार प्रसार जैसे कई संवेदनशील विषयों पर आगे बढ़कर कार्य करने की आवश्यकता है। हंस फाउंडेशन पर्वतीय क्षेत्रों में जीवन स्तर के सुधार को लेकर सराहनीय कार्य कर रहा है। श्री महाराज जी ने हंस फाउंडेशन, माता मंगला व भोले जी महाराज के सामाजिक सेवा व जनकल्याण से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। भेंट वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी उपस्थित रहे।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts