कोटद्वार: दुगड्डा निवासी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

दुगड्डा निवासी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान रिपोर्ट- मनोज नौडियाल कोटद्वार। बेस अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक ने बुधवार की शाम अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, युवक दो दिन पूर्व ही अस्पताल में कमजोरी के इलाज हेतु भर्ती हुवा था। युवक के तीसरी मंजिल से […]

दुगड्डा निवासी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। बेस अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक ने बुधवार की शाम अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, युवक दो दिन पूर्व ही अस्पताल में कमजोरी के इलाज हेतु भर्ती हुवा था। युवक के तीसरी मंजिल से कूदने के बाद अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से सम्पर्क करने मे जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम प्रदीप है तथा युवक दुगड्डा का रहने वाला बताया जा रहा है।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts