ब्रेकिंग: 8 आईएएस और 5 pcs अधिकारियो के तबादले। तीन जिलाधिकारी बदले

8 आईएएस और 5 pcs अधिकारियो के तबादले। तीन जिलाधिकारी बदले

 

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी
उत्तराखंड सरकार ने आज 8 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तीन जिला अधिकारी भी बदल दिए गए हैं। उधम सिंह नगर के जिला अधिकारी नीरज खैरवाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री और यूपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष चौहान को यूकाडा में अपर सचिव बनाया गया है। बागेश्वर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को उधम सिंह नगर का जिला अधिकारी बना कर भेजा गया है तथा नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। उधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित को उत्तर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।

श्रीमती सोनिका से अपर सचिव यूकाडा का प्रभार वापस ले लिया गया है वह अपर सचिव संस्कृति तथा अपर मुख्य अधिकारी पर्यटन बनी रहेगी। हरिद्वार के नगर आयुक्त और उप मेला अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी को नैनीताल का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना को उधम सिंह नगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी आशीष भट्टगाई का तबादला पर्यटन विकास परिषद के निदेशक पद से पौड़ी के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कर दिया गया है।

उधम उधम सिंह नगर के पीसीएस अधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल से विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी का पदभार हटा लिया गया है ,वह उधम सिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर बने रहेंगे। हरिद्वार की सिडकुल क्षेत्रीय प्रबंधक कुसुम चौहान को देहरादून का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। एमडीडीए के सचिव सुंदरलाल सेमवाल को टिहरी नगरीय विकास अभिकरण का सचिव बनाया गया है। अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा के पद से डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ के पद पर ट्रांसफर किया गया है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts