नैनिताल जिले की भीमताल झील में मिला महिला का शव। क्षेत्र में सनसनी

नैनिताल जिले की भीमताल झील में मिला महिला का शव। क्षेत्र में सनसनी

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। नैनीताल जिले में भीमताल की झील में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। भीमताल निवासियों ने जिला पुलिस से जल पुलिस की यूनिट देने की मांग की है। भीमताल झील में आज सवेरे एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे भीमताल पुलिस के सिपाही ने नाव की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

महिला के पास मिले एटीएम कार्ड से महिला का नाम कविता ज्ञात हुआ है। बताया गया है कि, महिला कुछ दिन पूर्व द्वाराहाट से लापता हुई थी। झील किनारे महिला का बैग और आधार कार्ड दिखाई दिया, जिसमें महिला का नाम कविता दर्ज है। इसी आधार पर पुलिस ने महिला की शिनाख्त द्वाराहाट निवासी कविता देवी के रूप में की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts