गुड़ न्यूज़: काठगोदाम में जल पुलिस के जवानों ने जान पर खेलकर बहती गाय को रैस्क्यू कर बचाया

काठगोदाम में जल पुलिस के जवानों ने जान पर खेलकर बहती गाय को रैस्क्यू कर बचाया

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के काठगोदाम में जान पर खेलकर जल पुलिस के जवानों ने बहती गाय को रैस्क्यू कर बचाया। रैस्क्यू के बाद गाय को उसके मालिक को सौंप दिया गया। नैनीताल जिले में काठगोदाम बैराज के समीप जल पुलिस की टीम को एक गाय के गौला नदी के दूसरे छोर में फंसे होने की खबर मिली। बताया गया कि, गाय पहाड़ी से नीचे नदी किनारे आ गिरी और वहां फंस गई थी। गौला का रौद्र रूप होने के बावजूद जल पुलिस टीम के सदस्य रस्सी, लाइफ जैकेट, गाड़ी, स्विमिंग सूट आदि लेकर तुरंत घटनास्थल में पहुंचे।

जल पुलिस के प्रशिक्षित तैराकों ने एक-एक करके डूबो देने वाली खतरनाक गौला नदी को पार किया और गाय तक पहुंचे। जवानों ने दूसरी छोर में फंसी गाय को अच्छी तरह से रस्सी से बांधा। सभी जवानों ने मिलकर गाय को रस्सी के सहारे नदी से बाहर खींचा। एक बार तो ऐसा लगा जैसे दोनों जवान और गाय डूबते नजर आए, लेकिन समय रहते हालात सुधर गए। इस रैस्क्यू अभियान के बाद गाय को जिंदा सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। जवानों ने रैस्क्यू के बाद गाय को उसके मालिक को सौंप दिया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts