हाईकोर्ट ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिव को अवमानना याचिका में कारण बताओ नोटिस

पूर्व मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिव को अवमानना याचिका में कारण बताओ नोटिस

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री के आवासों का किराया और अन्य भत्ते भरने के आदेशों के बावजूद रुपया जमा नहीं करने पर दाखिल अवमानना याचिका में पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और भुवन चंद खंडूड़ी के अलावा मुख्य सचिव ओम प्रकाश को भी नोटिस जारी किया है।

देहरादून की रुलेक संस्था ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिव के खिलाफ दायर की है अवमानना याचिका। इससे पूर्व उच्च न्यायालय की खण्डपीठ ने सभी नामित पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवासों का ब्याज समेत किराया भरने के आदेश दिए थे। न्यायालय ने रजिस्ट्री को निर्देश दिए कि वो देहरादुन मुख्य ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के माध्यम से ही सभी पक्षकारो को नोटिस जारी करे। मामले की सुनवाई 4 सप्ताह बाद होनी तय हुई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts