असामाजिक व गलत कार्यों से जुड़ी महिला के खिलाफ कोतवाली में शिकायत

असामाजिक व गलत कार्यों से जुड़ी महिला के खिलाफ कोतवाली में शिकायत

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली में असामाजिक व गलत कार्यों से जुड़ी एक महिला के सम्बंध की शिकायत की गई। रतनपुर सुखरो वार्ड नं 25 के लोगो ने कोतवाली में आकर मौहल्ले में रह रही एक महिला के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। लोगो का कहना है कि, महिला के घर मे दिन भर बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है जो कि, शराब पीकर गालीगलौच करते रहते है व गलत प्रकार के कार्यों व असामाजिक कार्यों से जुड़े होने की भी आशंका जताई, जिससे उनके पड़ोस का माहौल खराब हो रहा है।

रतनपुर बालासाेड वार्ड नंबर 25 की महिलाओं ने कोतवाली में शिकायत पत्र देकर उक्त महिला के खिलाफ अफसरों से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस माैके पर वार्ड नंबर 25 की पार्षद रितु चमोली, सुधींद्र चौहान, शकुंतला देवी, ज्योति, ममता भारद्वाज, मनीषा देवी, सुधा, मीना देवी आदि महिलाएं, सुलाेचना देवी, छोटी देवी, सलाेनी, अनीता रावत, गाैरी भारद्वाज, कुंती देवी, आभा, रेखा भट्ट, पूनम, मीना देवी आदि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts