जान जोखिम में डालकर बच्चे और महिलाएं नदियों से निकाल रही उप खनिज। प्रशासन बेपरवाह

जान जोखिम में डालकर बच्चे और महिलाएं नदियों से निकाल रही उप खनिज। प्रशासन बेपरवाह   रिपोर्ट- मनोज नौडियाल कोटद्वार। खोह नदी में इन दिनों उफनती नदी में बच्चों और महिलाओं से उप खनिज निकलवाया जा रहा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। […]

जान जोखिम में डालकर बच्चे और महिलाएं नदियों से निकाल रही उप खनिज। प्रशासन बेपरवाह

 

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। खोह नदी में इन दिनों उफनती नदी में बच्चों और महिलाओं से उप खनिज निकलवाया जा रहा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में कई जिंदगियों पर मौत का खतरा बना हुआ है। लेकिन वहीं, प्रशासन इसे देखकर भी अनदेखा कर रहा है। 12 जुलाई 2020 को खोह नदी में रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत हो रहे खनन के दौरान खोदे गए आठ से दस मीटर गहरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी।

इसके बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तहसीलदार विकास अवस्थी ने कहा कि, मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। राजस्व टीम के साथ नदियों में छापेमारी की जाएगी। साथ ही जिन लोगों के द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासी मुजीब नैथानी ने कहा कि, खनन माफिया के द्वारा रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत खोह नदी में गड्ढे कर दिए गए थे। अब इसी नदी में कुछ महिलाएं और बच्चे रेत निकालने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व में भी उन गड्ढों में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। कोई अप्रिय घटना दोबारा न घटित हो यह देखना प्रशासन का काम है।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts