गजब: बाजपुर तहसीलदार ने गरीब का भूमि पट्टा चढ़ाया रसूखदार के नाम

बाजपुर तहसीलदार ने गरीब का भूमि पट्टा चढ़ाया रसूखदार के नाम

 

उधमसिंह नगर। जिले में बाजपुर के केशुवाला के रहने वाले जोगा सिंह ने अपनी पट्टे की भूमि कर्म सिंह पंडा पर हड़पने का आरोप लगाया है। जोगा सिंह का कहना है कि, पट्टे की भूमि फर्जी चाचा भतीजा दर्शा कर कर्म सिंह पंडा ने अपने पोते केवल पंडा के नाम कराई है। जो उस समय नाबालिक था, पट्टे वाली भूमि बिना रिलेशनशिप के नाम नहीं चढ़ाई जाती।

आरोप है कि, केवल पंडा ने फर्जी चाचा भतीजे का रिश्ता दर्शाकर अपना नाम भूमि करवाई है। आरोप है कि कर्म सिंह पंडा का केवल पंडा से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। बाजपुर पटवारी लोकेश शर्मा द्वारा भी लिखित में दिया गया है कि, जोगा सिंह का केवल पंडा से कोई रिश्ता नहीं है। फिर भी तहसीलदार ने आखिर कैसे आदेश कर दिया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts