खुलासा: राजाजी पार्क के कर्मचारियों को नही मिल रहा टाइगर एवं आहार भत्ता। कर्मचारियों ने दी आदोंलन करने की चेतावनी

राजाजी पार्क के कर्मचारियों को नही मिल रहा टाइगर एवं आहार भत्ता। कर्मचारियों ने दी आदोंलन करने की चेतावनी

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर पार्क के कर्मचारियों को विगत वर्ष से टाइगर एवं आहार भत्ता नही मिलने से कर्मचारी नाराज हो रखे है। कर्मचारियों का कहना है पहले समय समय पर पार्क के कर्मचारियों को टाइगर एवं आहार भत्ता मिल जाता था,मगर विगत वर्ष से पार्क के कर्मचारियों को टाइगर एवं आहार भत्ता नही मिल रहा है,जिसके कारण पार्क के कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

राजाजी टाइगर पार्क के वन आरक्षी /वन वीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष कक्का ने पर्वतजन से खास बातचीत में कहा कि राजाजी पार्क के कर्मचारी कोविड 19 महामारी में अपने घर से दूर रह कर वन्यजीवों के सुरक्षा में जुटे है,मगर पार्क के अधिकारी कर्मचारियों की कोई  फिक्र ही नही है,कक्का ने कहा हमने कर्मचारियों के टाइगर एवं आहार भत्ता के बारे में पार्क के उच्च अधिकारियों को कई बार बताया मगर अधिकारियों के कानों तक जू तक नही रेगी, अगर विभाग जल्द ही कर्मचारियों का टाइगर एवं आहार भत्ता नही देता तो हमे मजबूर होकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा,जिसमे कोविड 19 के नियमों का पालन किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts