पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

लाॅकडाउन मे आफिस नही आ पाया दिव्यांग उपनल कर्मी। आत्महत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज

August 28, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

रुदपुर नगर आयुक्त जय भारत सिंह का एक और कारनामा,

साग़र मलिक, http://vvnews.in वैशवारा न्यूज़ डेस्क courtesy

उपनल कर्मचारी दीप जोशी के खिलाफ रुद्रपुर के मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने आत्महत्या का कदम उठाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर निगम रुदपुर में तैनात उपनल कर्मचारी दीप जोशी ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार दुबारा जारी एडवाजरी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान अपनी ड्यूटी पर न आने का कदम उठाया था। क्योंकि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस के मुताबिक सरकारी विभागों में कार्यरत दिव्यांग, कर्मियों को ड्यूटी न करने की छूट दी थी। जिसके तहत नगर निगम रुदपुर में तैनात उपनल कर्मचारी दीप जोशी ने भारत सरकार दुबारा जारी एडवाजरी के तहत मार्च, अप्रैल में अपनी ड्यूटी नही की थी।

ड्यूटी पर न आने के कारण नगर निगम रुदपुर के मुख्य नगर आयुक्त जय भारत ने उक्त दिव्याग उपनल कर्मचारी के तीन माह के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए। जबकि भारत सरकार ने स्वयं ऐसे लोगों को कोरोना काल में ड्यूटी पर न आने की विशेष छूट दी थी। इसके उपरांत दिव्याग उपनल कर्मचारी दीप जोशी ने तीन माह का वेतन न मिलने के संदर्भ में राज्य के दिव्यांग जन आयुक्त योगेंद्र सिंह यादव को भेजे एक पत्र में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आयुक्त दिव्यांग जन योगेंद्र सिंह यादव ने इस मामले में नगर निगम रुदपुर के मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था और स्पष्टीकरण में नगर आयुक्त ने  ये कहा हैं कि नगर निगम आवश्यक सेवा में था जिस कारण ड्यूटी पर आने की किसी को भी छूट नही थी।

उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य दिव्याग सलाहकार बोर्ड के सदस्य अमित डोभाल का कहना है कि मार्च अप्रैल में पूरे देश में बहुत सख्ती के साथ संपूर्ण रूप से लॉकडाउन था। आवागमन एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूर्ण रूप से बंद था और दिव्याग उपनल कर्मी के पास खुद का कोई वाहन भी नहीं है।
अमित डोभाल ने कहा कि शारारिक दिव्यांग के प्रति एक उच्च अधिकारी का इस तरह का रवैया खुद में चकित कर देने वाला मामला है। और राज्य सरकार की छवि धूमिल की जा रही है।इस मामले को वापस नहीं लिया तो प्रदेश भर के दिव्यांगों को सड़कों पर उतर कर नगर आयुक्त के खिलाफ धरना देने को विवश होना पड़ेगा। नगर आयुक्त जय भारत सिंह के इस रवैये को लेकर दिव्यांग समाज आक्रोशित है।


Previous Post

खुलासा : गोदाम मे सड़ाया बीपीएल के हिस्से का राशन।

Next Post

एसएसबी के 50 जवान पॉजिटिव। क्षेत्र में हड़कंप

Next Post

एसएसबी के 50 जवान पॉजिटिव। क्षेत्र में हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • डीएम ने सुनी जनता की बात: 129 शिकायतें, तुरंत एक्शन के आदेश
  • बड़ी खबर: राजस्व कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार। पहले दिन से ही चरमराई व्यवस्थाएं..
  • बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के नए डीएम बने मयूर दीक्षित। निकिता खंडेलवाल को टिहरी की जिम्मेदारी..
  • बिग एक्शन: दो IAS, एक PCS समेत 12 अफसर सस्पेंड…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!