नैनिताल का नंदा देवी महोत्सव विधि विधान से सम्पन्न

नैनिताल का नंदा देवी महोत्सव विधि विधान से सम्पन्न   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल का नन्दा देवी महोत्सव विधि विधानों के आयोजन के साथ ही संपन्न हो गया है। आयोजक राम सेवक सभा ने नियमों के तहत ऐहतियात बरतते हुए माँ के 118वें डोले को माँ नयना देवी मंदिर परिसर में परिक्रमा […]

नैनिताल का नंदा देवी महोत्सव विधि विधान से सम्पन्न

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल का नन्दा देवी महोत्सव विधि विधानों के आयोजन के साथ ही संपन्न हो गया है। आयोजक राम सेवक सभा ने नियमों के तहत ऐहतियात बरतते हुए माँ के 118वें डोले को माँ नयना देवी मंदिर परिसर में परिक्रमा कराई और वहीं से नैनीझील में विसर्जित कर दिया। नैनीताल में आज नन्दा देवी महोत्सव का विधिवत डोला विसर्जन के साथ समापन हो गया। सवेरे आयोजक राम सेवक सभा के सदस्यों ने माँ नन्दा सुनंदा की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में माँ के डोले को परिक्रमा कराई गई।

मंदिर परिसर में प्रवेश वर्जित होने के कारण चुनिंदा लोग ही अंदर आ सके। आम लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। मंदिर के चारों तरफ भक्तों ने गेट के बाहर से परिक्रमा और माँ के दर्शन किये। दर्शनों का समय पूरा होने के बाद माँ के आभूषणों को उतारकर संभाला गया। इसके बाद धीरे-धीरे माँ की प्रतिमा को बनाने में इस्तेमाल किये गए ईको फ्रेंडली सामान को निकालकर नैनीझील में विसर्जित किया गया। बीती 23 अगस्त से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मौजूद अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्षों ने बताया कि, इस वर्ष सामान्य रूप से मेले का आयोजन किया गया है और पुजारियों ने विश्व को कोरोना मुक्त करने की प्रार्थना की है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts