दुखद : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी pranav mukharji का निधन

दुखद : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी pranav mukharji का निधन पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। उनके बेटे अभिजीत ने उनके निधन की जानकारी दी है। प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे तथा उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक यह दायित्व संभाला। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी भारत सरकार […]

दुखद : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी pranav mukharji का निधन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। उनके बेटे अभिजीत ने उनके निधन की जानकारी दी है।

प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे तथा उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 तक यह दायित्व संभाला।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी भारत सरकार में कई मंत्री पदों पर रहे।

11 दिसंबर 1935 को जन्मे में प्रणब मुखर्जी वर्ष 2009 से 2012 तक भारत के वित्त मंत्री भी रहे।

2006 से 2009 तक वह विदेश मंत्रालय में रहे तो 2004 से 2012 तक लोकसभा के नेता रहे।

वह 1998 में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी बन गए थे। 84 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। प्रणब मुखर्जी कोरोना के चलते पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनकी हालत कई दिन से नाजुक चल रही थी।उनके निधन से देश में शोक की लहर है।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts