चमोली: जेल का ताला तोड़कर दो कैदी फरार। पुलिस अधीक्षक ने दिए सीमाओं को सील कर धरपकड़ के आदेश

जेल का ताला तोड़कर दो कैदी फरार   रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी चमोली। जिले की पुरसाड़ी जेल से आज दो कैदियों के भाग जाने से हड़कंप मच गया है। भागने वालों में नेपाल निवासी (हाल निवास उखीमठ रुद्रप्रयाग) का कैदी दीपक राणा (20) और चमोली जिले के रंगचोली निवासी नवीन चंद्र (21) फिल्मी तरीके से जेल […]

जेल का ताला तोड़कर दो कैदी फरार

 

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी
चमोली। जिले की पुरसाड़ी जेल से आज दो कैदियों के भाग जाने से हड़कंप मच गया है। भागने वालों में नेपाल निवासी (हाल निवास उखीमठ रुद्रप्रयाग) का कैदी दीपक राणा (20) और चमोली जिले के रंगचोली निवासी नवीन चंद्र (21) फिल्मी तरीके से जेल तोड़कर भाग गए हैं। दोनों को बैरक में सफाई के लिए ड्यूटी पर लगाया था लेकिन जेल प्रशासन की लापरवाही और मौके का फायदा उठाकर दोनों गेट का ताला तोड़कर भागने में सफल रहे।

मूल रूप से नेपाल का रहने वाला दीपक राणा अपने साथी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था व उसका साथी नवीन चंद्र गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल में बंद था। दोनों विचाराधीन बंदी ग्रह के दरवाजे का ताला तोड़कर भाग गए। कैदियों के जेल से भागने की सूचना के बाद पुलिस ने जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चला लिया है।

पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने जेल परिसर का निरीक्षण कर जनपद की सीमाओं को सील कर फरार कैदियों की धरपकड़ के आदेश दिए हैं।

वहीं जेलर प्रमोद पांडे का कहना है कि, मंगलवार को सफाई के दौरान बंदियों को बाहर लाया गया था। इसी दौरान अचानक मौके का फायदा उठाकर दोनों बंदी फरार हो गए। यहां बता दें कि रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद की सामूहिक जेल चमोली जनपद के नंदप्रयाग से 3 किलोमीटर आगे पुरसाड़ी में स्थित है। जहां से आज सुबह दो कैदी फरार हो गए। इसमें जेल प्रशासन की एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts