वेंटीलेटर पर पड़ी उत्तराखंड की सियासत को ऑक्सीजन देने उतरेगी सर्वजन स्वराज पार्टी

वेंटीलेटर पर पड़ी उत्तराखंड की सियासत को ऑक्सीजन देने उतरेगी सर्वजन स्वराज पार्टी

देहरादून। सर्वजन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवेश्वर भट्ट की उपस्तिथि में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगतराम डोगरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ महासचिव डीके पाल, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) राजेश बनवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संदीप पंथ, राष्ट्रीय प्रवक्ता एमएम साहिल, राष्ट्रीय प्रचार सचिव पूरण सिंह नेगी, राष्ट्रीय सह-सचिव प्रताप सिंह करासी के सहयोग से ओल्ड नेहरू कॉलोनी HDFC बैंक के पास उत्तराखंड राज्य की सर्वजन स्वराज पार्टी के मुख्यालय का विधि विधान से शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवेश्वर भट्ट ने राज्य की स्तिथि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, हमारी पार्टी राज्य के हक़ हकूक की लड़ाई लड़ेगी। राज्य को बने 20 वर्ष हो गए है, किंतु आज भी राज्य में तमाम मसले अधूरे पड़े है। राज्य की परिसंपत्तियां आज भी पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के कब्जे में है। राज्य आंदोलनकारियों के सपने अधूरे है, राज्य का युवा रोजगार के लिये भटक रहा है, जल जंगल और जमीन पर नीतियां अधूरी पड़ी है, राज्य की मातृशक्ति आशा व आंगनबाड़ी के माध्यम से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। राज्य का गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी व व्यापारी आज भी अपने अधिकार और स्वराज की लड़ाई लड़ रहा है।

राज्य का जनमानस विकास की बाठ जोह रहा है। राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनो का राज्य बनने का सपना भी चकना चूर होता दिख रहा है। राज्य का खजाना खाली हो गया है। बल्कि हमारे राज्य पर 60 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज हो गया है। ऐसे में राज्य के नौजवानों और नौनिहालों का भविष्य अंधकार के साये में है।

भट्ट ने कहा कि, हमारी पार्टी राज्य के हर जन की लड़ाई लड़ेगी। हम जन आंदोलन करेंगे, घर-घर जाएंगे और एक नए सशक्त और समृद्ध उत्तराखंड बनाने के लिए काम करेंगे। हम एक मजबूत और सशक्त उत्तराखंड बनाएंगे तथा राज्य की दशा और दिशा की मजबूती पर काम करेंगे। इस अवसर पर मनिंदर सिंह बिष्ट, खुर्शीद अहमद, पंडित बलदेव गोदियाल, सुरेंद्र रावत, आशीष कपरूवान, मनीष सकलानी, बाबर अली, अभिषेक, मनोज डोबरियाल, सहजाद अहमद, आदि उपस्तिथ रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts