पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

मसूरी गोलीकांड 2 सितंबर : जरा याद करें कुर्बानी। शहीदों के सपने क्या हुए !!

September 2, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT
आज उत्तराखंड में 2 सितंबर को मसूरी गोलीकांड की वर्षगांठ है। आज ही के दिन 2 सितंबर 1994 को मसूरी में मौन जुलूस निकाल रहे उत्तराखंड आंदोलनकारियों पर पुलिस, पीएसी ने गोलियां चला कर 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।
 मसूरी के झूला घर में क्रमिक अनशन चल रहा था। 1 सितंबर को खटीमा गोलीकांड हुआ था और 1 सितंबर 1994 को रात में पुलिस ने पांच अनशन कारियों को उठा दिया था। इसी के विरोध स्वरूप 2 सितंबर को आंदोलनकारी मौन जुलूस निकाल रहे थे।

हमारे शहीद

मसूरी झूला घर पर पुलिस और पीएसी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो महिलाएं हंसा धनाई तथा बेलमती चौहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रायसिंह बंगारी धनपत सिंह, बलवीर नेगी और मदन मोहन ममंगाई भी पुलिस की गोली का शिकार हो गए।
 फायरिंग में पुलिस उपाधीक्षक उमाकांत त्रिपाठी भी घायल हो गए और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 इसके बाद मसूरी में कर्फ्यू लगा दिया गया था आज तक भी उत्तराखंड के इन शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया है।
 26 सालों से हमारे रहनुमा श्रद्धांजलि की रस्म अदायगी जरूर करते हैं लेकिन जिन समस्याओं के कारण अलग राज्य उत्तराखंड बनाया गया था, वह समस्याएं आज भी जैसी की तैसी हैं।

हुक्मरान कितना गंभीर

हुक्मरान कितना गंभीर हैं इसका उदाहरण देखिए कि मसूरी के आंदोलन का नेतृत्व हुकुम सिंह पंवार कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें 2 सितंबर को गिरफ्तार करके बरेली जेल भेजा तो जुलूस के दौरान उनके पुत्र राजेंद्र सिंह पंवार को भी गोली लगी थी। वह बुरी तरह घायल हो गए थे। लेकिन उन्हें सक्रिय आंदोलनकारी का दर्जा तक नहीं मिल पाया। इसी साल उनकी मौत हो गई।
अब राज्य स्थापना के बीस साल हो गये हैं। बहुत हो चुका । अब जनता को ही उत्तराखंड को संवारने की कमान अपने हाथों मे लेनी होगी।

मसूरी गोलीकांड के शहीद
शहीद बेलमती चौहान (48) पत्नी धर्म सिंह चौहान, ग्राम खलोन, पट्टी घाट, अकोदया, टिहरी
शहीद हंसा धनई (45) पत्नी भगवान सिंह धनई, ग्राम बंगधार, पट्टी धारमण्डल, टिहरी
शहीद बलबीर सिंह नेगी (22) पुत्र भगवान सिंह नेगी, लक्ष्मी मिष्ठान्न भण्डार, लाइब्रेरी, मसूरी
शहीद धनपत सिंह (50) ग्राम गंगवाड़ा, पट्टी गंगवाड़स्यूं, टिहरी
शहीद मदन मोहन ममगाईं (45) ग्राम नागजली, पट्टी कुलड़ी, मसूरी
शहीद राय सिंह बंगारी (54) ग्राम तोडेरा, पट्टी पूर्वी भरदार, टिहरी


Previous Post

सुनिए ऑडियो : त्रिवेंद्र राज मे आय प्रमाण पत्र के लिए पटवारी का रेट पांच हजार

Next Post

बड़ी खबर : नेतृत्व परिवर्तन की मांग। 15 से अधिक विधायक दिल्ली में। चुफाल ने नड्डा से कहा त्रिवेंद्र के नेतृत्व में नहीं लड़ेंगे तो नही लड़ेंगे !!!

Next Post

बड़ी खबर : नेतृत्व परिवर्तन की मांग। 15 से अधिक विधायक दिल्ली में। चुफाल ने नड्डा से कहा त्रिवेंद्र के नेतृत्व में नहीं लड़ेंगे तो नही लड़ेंगे !!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • असाधारण कार्यशैली के लिए देहरादून डीएम सविन बंसल को मिला ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’
  • बड़ी खबर: राजकीय महाविद्यालयों में जल्द तैनात होंगे 117 योग प्रशिक्षक। अंतिम चरण में पहुंची नियुक्ति प्रक्रिया ..
  • वीडियो: हरियाणा के पर्यटको को कार से स्टंटबाजी पड़ी महंगी। गाड़ी जब्त, लिखित माफी भी मांगी 
  • सावधान: दून सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी..
  • फर्जीवाड़ा: दून में निरस्त राशनकार्ड पर बने 9,428 आयुष्मान कार्ड। करोड़ों की चपत
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!