पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

आखिर कब मिलेगा गबर सिंह को आवास योजना का लाभ ! 9 वर्षो से दूसरे के मकान में रह रहा गबर सिंह व उसका बेटा

September 6, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

सतपुली: बात सरकारी योजनाओं की है। अक्सर देखा गया है कि जिसको जरूरत होती है उसको तो लाभ नहीं मिलता , और जिसकी पंहुच स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक होती है या फिर जिसने जनप्रतिनिधियों के चुनाव के समय उनकी चापलूसी की हो उसको तुरन्त मिल जाता है।

योजना चाहे आवास की हो या स्वरोजगार की, सभी के पहाड़ों में बुरे हाल है। यही कारण है कि अब पहाड़ के लोगों का सरकारी तंत्र से विश्वास उठ रहा है।

जानकारी के अनुसार सरकार के द्वारा आवास योजना के लिए धन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिस कारण आवास योजना विगत कुछ वर्षों से ठप्प पड़ी है।

बात जनपद पौड़ी गढ़वाल ब्लॉक ज़हरीखाल के ग्राम सभा लवाड़ पोस्ट खैरासैन के मलेठी के गबर सिंह की है, जिनका मकान वर्ष 2011 में आपदा में टूट गया था, लेकिन उनको सरकार से कोई मदद नही मिली।

उनके द्वारा मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी व अन्य कई अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पटवारी जी आये पर केवल कागजी कार्यवाही तक ही सीमित रह गया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मुख्यमंत्री जी के गांव के बगल में रहता है गबर सिंह। कई बार मुख्यमंत्री सहित कई सरकारी अफसर यहां आते रहे हैं, पर किसी ने गबर सिंह की स्थिति से उनको अवगत नही कराया।

गबर सिंह की पत्नी का देहांत हो चुका है उनके दो बेटे है एक किसी शहर में रहकर बमुश्किल अपना पेट पाल रहा है। दूसरा गबर सिंह के साथ ही रहता है। गबर सिंह गरीब है, जिस कारण शायद सरकारी तंत्र या जनप्रतिनिधियों की इस पर नजर नहीं जाती।

फिलहाल सरकार के द्वारा किसी भी आवास योजना के लिए धन आवंटित नही किया जा रहा है जब योजना के लिए धन उपलब्ध होगा तो नियम के अनुसार उन सभी लोगो को आवास योजना का लाभ मिलेगा जिनके पास आवास नही है

————दीपक भडारी ब्लॉक प्रमुख ज़हरीखाल


Previous Post

वीडियो : बेरोजगार युवा क्यों बजा रहे ताली और थाली। जानिए विस्तार से

Next Post

वापस लौटने लगे निराश प्रवासी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना कागजों में सिमटी

Next Post

वापस लौटने लगे निराश प्रवासी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना कागजों में सिमटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हादसा: मसूरी रोड पर पैराफिट से टकराई अनियंत्रित स्कूटी। खाई में गिरी युवती, हालत गंभीर..
  • यूसीसी बिग अपडेट: अब नाबालिग अवस्था के विवाह भी होंगे रजिस्टर्ड। जानिए ..
  • बड़ी खबर: सात अवर अभियंताओं के अस्थायी तबादले..
  • लूडो: राजमिस्त्री ने दोस्त का सिर हथौड़े से फोड़ा।मौके पर ही मौत..
  • अपराध: प्रेमी प्रेमिका ने पहले नवजात को सड़क पर छोड़ा, फिर पुलिस को दी सूचना। अब हुए  गिरफ्तार
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!