पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

जुबानी जंग का दौर शुरू। कांग्रेस नेता ने विधायक और सरकार को दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

September 7, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

जुबानी जंग का दौर शुरू। कांग्रेस नेता ने विधायक और सरकार को दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

रिपोर्ट- सतपाल धानिया
विकासनगर। सहसपुर विधानसभा में अब जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दो बार से लगातार विधायक सहदेव पुंडीर पर कॉंग्रेस नेता आजाद अली ने गंभीर आरोप लगाये है। आजाद अली ने कहा कि, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर विधानसभा को नरक बनाने पर उतारू है। पहले विधायक सहदेव पुंडीर ने विधानसभा में कूड़ा निस्तारण केंद्र लगाकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का काम किया हुआ है और अब सहसपुर विधानसभा में पशु निस्तारण केंद्र लगाने जा रहें है। जिससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलेगी।

पत्रकार वार्ता में आजाद अली ने कहा कि, सहसपुर विधायक बिल्कुल हीं निष्क्रिय हो चुके है। उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। विधानसभा की जनता त्राहिमाम कर रही है और विधायक साहब ऐशो आराम में मग्न है। आजाद अली ने आज चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर क्षेत्र में पशु निस्तारण केंद्र बनाया गया तो विधायक और सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। क्षेत्र की जनता के जीवन से जिस तरह सरकार और विधायक खिलवाड़ करने पर आमादा है। उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि, सहसपुर विधानसभा में कोरोना चरम पर पहुंच गया है। लेकिन विधानसभा में कोई भी अच्छा हॉस्पिटल नहीं है और न ही कोविड टेस्ट ही कराए जा रहें हैं। कोरोना महामारी को लेकर विधायक सहसपुर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं और ख़ुद कोरोना के डर से घरों में दुबके हुए हैं। आजाद अली ने चेतावनी भरे लहजे में क़हा हैं कि, अगर जल्द ही कोरोना महामारी को लेकर सरकार गंभीर नहीं हुयी तो सड़कों पर उतरकर आन्दोलन किया जाऐगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, मानको को ताक पर रखकर शीशमबाड़ा में बनाए गए कूड़ा निस्तारण को अगर सरकार जल्द ही कही और शिफ्ट नहीं करती हैं, तो उग्र आन्दोलन छेड़ने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


Previous Post

कोरोना : दोहरी मार के शिकार टेंपो चालक

Next Post

हलचल : अब विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा , संगठन मंत्री और डॉ निशंक से की मुलाकात

Next Post

हलचल : अब विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा , संगठन मंत्री और डॉ निशंक से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • घुसपैठ : दून और हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के साथ छह बांग्लादेशी दबोचे..
  • बड़ी खबर: वन विभाग गेस्ट हाउस में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। हत्या की आशंका
  • उपलब्धि: ग्राफिक एरा यूनिवर्असिटी अब नासा-इसरो मिशन का हिस्सा..
  • देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी : पिनाक 2025′ का आगाज़। शंकर महादेवन और देव नेगी बिखेरेंगे जलवा
  • चयनित मगर बेरोज़गार: नियुक्ति की आस में संघर्षरत सहायक अध्यापक अभ्यर्थी
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!