धमकाने वाले डीएफओ के खिलाफ स्पीकर से मिले पत्रकार

डीएफओ के खिलाफ पत्रकारों ने की कार्रवाई की मांग। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन। खबर से बौखला कर डीएफओ ने पत्रकार को दी है जेल भेजने की धमकी। नरेंद्रनगर वन प्रभाग के डीएफओ के द्वारा एक पत्रकार को जेल भेजने की धमकी देने के बाद ऋषिकेश के पत्रकार गुस्से में हैं। […]

डीएफओ के खिलाफ पत्रकारों ने की कार्रवाई की मांग। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन। खबर से बौखला कर डीएफओ ने पत्रकार को दी है जेल भेजने की धमकी।

नरेंद्रनगर वन प्रभाग के डीएफओ के द्वारा एक पत्रकार को जेल भेजने की धमकी देने के बाद ऋषिकेश के पत्रकार गुस्से में हैं। पत्रकारों ने धमकी को प्रेस की आजादी पर प्राहर करना बताया है।

मामले में पत्रकारों ने जहां पहले वन मंत्री हरक सिंह रावत को इसकी शिकायत की थी। वहीं अब विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को भी ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों ने डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि मुनिकीरेती क्षेत्र में एक होटल के मालिक के द्वारा वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से पुश्ता बनाया जा रहा था। जिसके खिलाफ एक पत्रकार ने समाचार पत्र में खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद डीएफओ ने बौखला कर पत्रकार को जेल भेजने की धमकी सार्वजनिक रूप से दे दी। मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts