सेक्स स्कैंडल : “पीड़िता के खिलाफ एमएलए हॉस्टल में गन प्वाइंट पर दिलवाए गनर से बयान”

द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी वाले सेक्स स्कैंडल प्रकरण में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक एमएलए हॉस्टल में सिपाही से पीड़िता के खिलाफ गन पॉइंट पर बयान दिलवाए गए सिपाही हरि ओम और पीड़िता के बीच का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार सिपाही हरि ओम बताता है […]

द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी वाले सेक्स स्कैंडल प्रकरण में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक एमएलए हॉस्टल में सिपाही से पीड़िता के खिलाफ गन पॉइंट पर बयान दिलवाए गए सिपाही हरि ओम और पीड़िता के बीच का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार सिपाही हरि ओम बताता है कि उसे हरिद्वार से सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का गनर दीपक  विधायक निवास लाया था और विधायक निवास के फ्लैट नंबर 62 /63 में सिपाही की पिटाई करके जबरन वीडियो बना लिया गया था।

सुनिए ऑडियो 

https://youtu.be/KEkCA3L-jwE

 

डर के मारे सिपाही ने वीडियो भी बना लिया और बयान भी दे दिया लेकिन फिर यह सारी बात पीड़िता को भी बता दी।

 देखिए वीडियो 

https://youtu.be/oN3nGv1I7K4

सिपाही हरि ओम ने बताया कि पिटाई करने के बाद वे लोग उसे बयान दर्ज कराने के लिए सीओ अनुज कुमार के पास भी ले गए और बयान दर्ज करा दिए।

बयान दर्ज कराने के बाद बेहद डर और दबाव में आए सिपाही हरिओम ने यह सारी दास्तान पीड़िता को सुना दी।

वर्तमान में हरिद्वार पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हरिओम पीड़िता का पूर्व परिचित है।

हरिओम ने बताया कि उसका 7 बार वीडियो बनाया गया और वह वीडियो सीओ अनुज कुमार को भी दे दिया गया।

परिवार और खुद की जान पर खतरा होने की बात बताते हुए सिपाही ने कहा कि वह काफी दबाव में था और उसे बात माननी पड़ी।

बहरहाल इस ऑडियो के बाद विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

( पर्वतजन ऑडियो तथा इसमें बताए जा रहे तथ्यों की पुष्टि नहीं करता।)

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts