गजब: हरिद्वार में JE की दबंगई से परेशान जनता।

हरिद्वार में JE की दबंगई से परेशान जनता।

हरिद्वार। दबंग JE आजाद सिंह इन दिनों चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। जल निगम हरिद्वार के भगवानपुर में तैनात आजाद सिंह की दबंगई से आम जनता परेशान पहले से ही है। लेकिन साथ में काम कर रहे कर्मचारियों/अधिकारियों को भी जान का खतरा बना हुआ है। साथ में काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिससे विभागीय कर्मचारी क्षेत्रीय विकास करने तथा विकास कार्यों को संपन्न करने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो आजाद सिंह लोगों के साथ कभी भी मारपीट करने के लिए तैयार रहते हैं और कई बार तो यह आदमी लोगों के पीछे डंडा/लोहे का सरिया लेकर दौड़ते हुए नजर आते हैं।

इन कार गुज़रियों से परेशान होकर अधिकारियों ने आजाद सिंह का ट्रांसफर कोटद्वार जल निगम में कर दिया। लेकिन ऊंची पहुंच और MD जल निगम से सांठ-गांठ होने के कारण उनका स्थानांतरण रोक दिया गया। आम जनता में आक्रोश है कि, आखिर गुंडई करने वाला यह JE कब तक हरिद्वार में तैनात रहेगा। आखिर कौन सी खास बात है। जिसके कारण MD उनका स्थानांतरण नहीं कर पा रहे हैं। यूं कहें कि आजाद सिंह की ऊंची पहुंच या फिर कुछ कमाऊ पूत होने के कारण ये स्थान्तरण नहीं हो पा रहा है।

हालांकि इस मामले में जेई आज़ाद सिंह का कहना है कि, अधिशासी अभियंता ने मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए है उन आरोपों में उत्तराखंड पेयजल निगम के मुख्यालय में मैंने अपना पक्ष रखा और मुख्यालय ने मुझे दोष मुक्त करा दिया है। साथ ही मेरा स्थानांतरण भी मुख्यालय ने रोक दिया। मुझ पर लगाये जा रहे सभी आरोप झूठे है।

वहीं इस मामले में जब अधिशासी अभियंता को फ़ोन किया गया तो उनका नम्बर नेटवर्क कवरेज क्षेत्र से बाहर था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts