दुखद : उत्तराखंड आंदोलनकारी बीएल सकलानी का निधन। पेट्रोल लेकर शहीद स्मारक के अंदर बैठे थे धरने पर

उत्तराखंड आंदोलन कारी बीएल सकलानी का निधन हो गया है।  बीएल सकलानी काफी दिनों से उत्तराखंड आंदोलन के दस्तावेजों और स्मृतियों को सहेजने के लिए एक संग्रहालय बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे।  शुक्रवार को उन्होंने अपनी इसी मांग को लेकर देहरादून के कचहरी में शहीद स्मारक के अंदर […]

उत्तराखंड आंदोलन कारी बीएल सकलानी का निधन हो गया है।
 बीएल सकलानी काफी दिनों से उत्तराखंड आंदोलन के दस्तावेजों और स्मृतियों को सहेजने के लिए एक संग्रहालय बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे।
 शुक्रवार को उन्होंने अपनी इसी मांग को लेकर देहरादून के कचहरी में शहीद स्मारक के अंदर पेट्रोल लेकर खुद को बंद कर दिया था।
 पुलिस ने जाली काटकर बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला और मजिस्ट्रेट ने उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया था।
 कल देहरादून में अपने आवास पर उनका निधन हो गया।
 बीएल सकलानी इस बात से काफी डिप्रेशन में थे कि देहरादून में तमाम धंधे वालों को जमीन लीज पर दी जा रही है, लेकिन  उत्तराखंड से संबंधित आंदोलन की धरोहर को सहेज कर रखने के लिए बनाए जाने वाले संग्रहालय के लिए सरकार के पास जमीन भी नहीं।
मांग न माने जाने से छुब्ध होकर वह पेट्रोल लेकर शहीद स्मारक के अंदर कैद हो गए थे। सकलानी के निधन पर उत्तराखंड में शोक की लहर है।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts