यमकेश्वर: गैंडखाल राजकीय इंटर कॉलेज में धरने पर बैठे ग्रामीण। प्रशासन व विधायक ने नही ली सुध

गैंडखाल राजकीय इंटर कॉलेज में धरने पर बैठे ग्रामीण। प्रशासन व विधायक ने नही ली सुध

पौड़ी। विगत कुछ समय पहले यमकेस्वर ब्लॉक में शासन के द्वारा दो अटल आदर्श विद्यालय की संतुति हुई थी, जिसमे भिर्गुखाल व गैंडखाल को चुना गया था, फिर पुनः विचार के लिए शासन द्वारा कहा गया था तो विधायक ऋतु खंडूडी ने गैंडखाल के बदले मोहनचट्टी नाम दे दिया।

इसी कारण स्थानीय ग्रमीण नाराज होकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि, उन्होंने पिछले चुनाव में दीदी को बम्पर वोट से जिताया था। क्या हमें इसका ही इनाम मिला है। राजकीय इंटर कॉलेज गैंडखाल में 20 गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि, यदि विधायक नही मानी तो इसका खामियाजा 2022 में भुगतने को तैयार रहे।

धरने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला मंगल दलों, युवाओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी बीच विधायक प्रतिनिधि विनोद जुगरान धरना स्थल पर आए उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को आस्वाशन दिया कि, अटल आदर्श विद्यालय को गैंडखाल में लाएंगे पर जब ग्रामीणों ने लिखित मांगा तो उन्होंने लिखित में देने से मना कर दिया।

ग्रामीणों ने बाजार बंद कर विरोध दर्ज किया और जल्द अनिश्चित काल के लिए चक्का जाम करने का निर्णय किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts