पिंडर घाटी में कोरोना की दस्तक। 3 दिनों तक बंद रहेगा देवाल बाजार

पिंडर घाटी में कोरोना की दस्तक। 3 दिनों तक बंद रहेगा देवाल बाजार   रिपोर्ट- गिरीश चंदोला थराली। 3 दिनों तक कोरोना संक्रमण महामारी से बचने के लिए देवाल बाजार बंद रहेगा। दरअसल पिछले 4 दिनों पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सहजाद अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने देवाल बाजार […]

पिंडर घाटी में कोरोना की दस्तक। 3 दिनों तक बंद रहेगा देवाल बाजार

 

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला
थराली। 3 दिनों तक कोरोना संक्रमण महामारी से बचने के लिए देवाल बाजार बंद रहेगा। दरअसल पिछले 4 दिनों पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सहजाद अली के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने देवाल बाजार क्षेत्र के व्यापारियों के साथ ही इन प्रतिष्ठानों में काम करने वाले, मजदूरों, टैक्सी चालकों एवं आम लोगों के 118 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था। जिनमें से 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। इसके अलावा सोमवार को एक व्यापारी के मजदूर की कोरोना वायरस की एनटीजीएन टेस्ट में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद सोमवार की देर सांय देवाल व्यापार संघ ने कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए तीन दिनों तक अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मंगलवार से गुरूवार तक बंद रखने का निर्णय लिया।

पहले दिन ब्लाक मुख्यालय देवाल में लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इधर डॉ सहजाद अली ने बताया कि, कोरोना पाॅजिटिव निकले 4 में से दो मजदूरों को कोविड़ सेंटर भराड़ीसैंण भेजा गया हैं। जबकि 2 अन्य को देवाल में ही होम आइसोलेशन में रखा गया हैं। बताया कि विकास खंड के अन्य गांवों में भी टेस्ट जारी हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts