गाँधी जयन्ती पर “आप” के झाड़ू अभियान में कई लोगों ने की सहभागिता

गाँधी जयन्ती पर “आप” के झाड़ू अभियान में कई लोगों ने की सहभागिता देहरादून। रायपुर विधानसभा के एमडीडीए काॅलोनी क्षेत्र में पूर्व विधानसभा प्रभारी उमा सिसोदिया के नेतृत्व में “आप” कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर उमा सिसोदिया ने कहा कि, महात्मा गाँधी व लालबहादुर शास्त्री का व्यक्तिगत व राजनैतिक जीवन उच्च आदर्शों […]

गाँधी जयन्ती पर “आप” के झाड़ू अभियान में कई लोगों ने की सहभागिता

देहरादून। रायपुर विधानसभा के एमडीडीए काॅलोनी क्षेत्र में पूर्व विधानसभा प्रभारी उमा सिसोदिया के नेतृत्व में “आप” कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर उमा सिसोदिया ने कहा कि, महात्मा गाँधी व लालबहादुर शास्त्री का व्यक्तिगत व राजनैतिक जीवन उच्च आदर्शों से युक्त व अनुकरणीय था।

आज के राजनैतिज्ञों को उनके जीवन दर्शन का पालन करना चाहिए। इन महान नेताओं की जयन्ती पर सफाई अभियान चलाकर हम यह संदेश देना चाहते है कि, आम आदमी पार्टी की झाडू देश व उत्तराखण्ड से भष्ट्राचार व अनैतिकता की राजनीति को साफ कर गाँधी-शास्त्री के सपनों का भारत बनायेगी।

सफाई अभियान कार्यक्रम में कुलदीप सहदेव, जीतेन्द्र पंत, प्रीति गुप्ता, राजेश शर्मा, श्रीचंद्र आर्य, अनुराग भांबरी, बाॅबी गुप्ता, नावेद जुनैद आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts