जून मे दुल्हन बनी, सितम्बर मे “दहेज हत्या”, मुकदमा

इंद्रजीत असवाल

रुद्रप्रयाग : जखोली विकासखण्ड के बांगर पट्टी के पंचायत बधाणी निवासी करण सिंह पुत्र शंकर ने अपनी नव विवाहिता पुत्री के ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

उन्होंने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को तहरीर भी है मृतिका के पिता का कहना है कि उनकी पुत्री उमा का विवाह पाला कौराली गांव निवासी अनुज सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के साथ 16 जून 2020 को हुआ था।

बेटी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को शुरू से ही दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। ससुरालियों ने उनसे 2 लाख की मांग की थी। उन्होंने बेटी के ससुरालियों को कहा था कि अभी उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। जब कुछ आएगा तो वे जरूर उनको देंगे।


27 सितंबर 2020 को सुबह 7 बजे उनकी बेटी का फोन आया था वो रो रही थी। उसका कहना था कि उसे परिवार वाले परेशान कर रहे हैं और उसी दिन सुबह 9 बजे दामाद का फोन आया कि उनकी बेटी मर चुकी है।

उपजिलाधिकारी N. S.नगन्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजस्व उप निरीक्षक बुढ़ाना को जांच सौपी गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts