रामपुर तिरहाया कांड में शहीद हुए उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को देव सेना ने दी श्रद्धांजलि

रामपुर तिरहाया कांड में शहीद हुए उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को देव सेना ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। देव सेना ने एक अक्टूबर 1994 की रात को तत्कालीन मुख्यमंत्री के आदेश पे मारे गए उत्तराखण्ड के राज्य आंदोलनकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र देशवाल के नेतृत्व में दिल्ली व उत्तराखण्ड के अंदर श्रद्धांजलि व काला दिवस मनाया।

जिसमे राष्ट्रीय महासचिव महेश बिष्ट व उपाध्यक्ष साहिल राणा, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली सोहन देशवाल, सोशल मीडिया प्रमुख योगी तड़ियाल, विधानसभा अध्यक्ष मोहन नेगी, सुरेश तिवारी, मुकेश नगी व दीपेश रावत जी के नेतृत्व में नन्द नगरी, लोनी व गढ़वाल भवन में जिला अधिकारी व उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया।

उत्तराखण्ड प्रदेश संगठन मंत्री सम्भू लखेड़ा व मनीष जोशी के नेतृत्व में काशीपुर, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा ललित बिष्ट व ब्लॉक अध्यक्ष श्यालदे पूरन पालिवाल जी के नेतृत्व में श्यालदे, देघाट, भिकियासैंण,जिला अध्य्क्ष नैनीताल दिग्विजय बिष्ट व हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राजेश जी के नेतृत्व में हल्द्वानी, कृष्णानंद सती जी चौखुटिया के नेतृत्व में जिला अधिकारी व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन ने प्रधानमंत्री से माँग की है कि, रामपुर तिरहाया के शहीदों को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए व आरोपियों के ऊपर शख्त से शख्त कार्यवाही की जाए व आरोपित पुलिसकर्मियों की पेंशन भी रोकी जाए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts