शर्मनाक : उत्तराखंड में युवक से बर्बरता, कुकर्म के बाद गुप्तांग में घुसाया व्हील पाना

प्रदीप भारतीय

हल्द्वानी: यह शर्मनाक तथा दिलों को हिला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। हल्द्वानी,के गोरापड़ाव क्षेत्र के हैड़ा गज्जर हरिपुर शिवदत्त ग्राम सभा से जहाँ चंद रूपयों के लेनदेन के चक्कर में युवक के साथ कुकर्म के बाद दरिंदों ने उसके गुप्तांग में व्हील पाना घुसा दिया जिसके बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल पंहुचाया गया।
मामले पर दरिंदगी का शिकार युवक के परिजनों ने पुलिस पर भी मामले को गंभीरता से ना लेने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार पुलिस मामला दर्ज तक करने में आनाकानी कर रही थी जिसके बाद उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
फिलहाल परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है मामला एक दिन पहले का बताया जा रहा है

उधर स्थानीय पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए ताराचंद्र रखौलिया और पवन सिंह राजपूत ने पूछताछ में बताया कि घायल युवक किशोर ने उनसे चार हजार रुपये लिए थे, लेकिन बार-बार पैसे मांगने पर भी वह नहीं लौटा रहा था।

9आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चार-पांच दिन पहले चरस पी और नशे की हालत में गुस्से में वो युवक को घर के बाहर से छोटे हाथी में बांधकर जंगल ले आए। उसके साथ मारपीट की और कुकर्म करने का प्रयास किया।

उधर अस्पताल में होश में आने के बाद युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ कुकर्म किया गया है।

यही नहीं युवक ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट तथा कुकर्म किया गया है और युवक के अनुसार
वो इतने में ही नहीं रुके उन्होंने वाहन का व्हील पाना उसके गुप्तांग में डाल दिया, जिससे वो बेहोश हो गया।

युवक के ब्यान के बाद एएसआई कश्मीर सिंह का कहना है कि इस मामले में पहले मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें अब कुकर्म के प्रयास करने की धारा बढ़ा दी गई है।
दोनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारा चन्द्र रखोलिया और पवन राजपूत निवासी अर्जुनपुर सोनालपुर गांव के रूप में हुई है।
वहीं, पुलिस एक मामले के तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts