हाथरस की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में उतरे क्रांतिकारी सुरेंद्र। सरकार को चेताया

हाथरस की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में उतरे क्रांतिकारी सुरेंद्र। सरकार को चेताया

देहरादून। उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए दलित युवती के साथ बलात्कार कर दरिंदों ने उसकी रीड की हड्डी तोड़ कर जीब तक काट दी। जिसके चलते उस युवती की मृत्यु हो गई। उस युवती को इंसाफ दिलाना तो दूर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सिस्टम को अपनी उंगलियों पर खूब नचाया रातों-रात पीड़िता के शव को उसके परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जला दिया गया। इस प्रकार की तानाशाही तो फिरंगी किया करते थे, जिन्होंने भगत सिंह को फांसी लगाकर रातों-रात जला दिया था और यूपी में अब योगी सरकार।

दलित युवती के शव को रातों-रात जलवा दिया आखिर रातों-रात शव जलाने का क्या औचित्य था? उक्त कृत्य पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत एवं प्रदर्शनकारियों ने “उत्तर प्रदेश सरकार होश में आओ” “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुर्दाबाद” के नारे लगाकर रोष जताया। साथ ही योगी सरकार के खिलाफ क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत एवं उनके साथियों ने रैली निकालकर कारगी चौक में योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कड़ा विरोध जताया। ईस दौरान क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, जिलाधिकारी और एसपी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। यू निलंबन की तलवार लटका कर गुमराह ना करें। इस अवसर पर क्रांतिकारी सुरेंद्र सिंह रावत, अमन वर्मा, आदिल, विशाल, विकास, अर्जुन, अंशु कई लोग मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts