महिला अधिवक्ता ने दरोगा पर लगाया यौन शोषण का आरोप

रिपोर्ट- मंजू राणा पौड़ी। पौड़ी जिले की एक महिला वकील ने जिले में ही तैनात पुलिस के दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है महिला वकील ने दरोगा पर पैसों की ठगी का भी आरोप लगाते हुए महिला आयोग में शिकायत की है तथा पुलिस पर आरोप लगाया है कि […]

रिपोर्ट- मंजू राणा

पौड़ी। पौड़ी जिले की एक महिला वकील ने जिले में ही तैनात पुलिस के दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है महिला वकील ने दरोगा पर पैसों की ठगी का भी आरोप लगाते हुए महिला आयोग में शिकायत की है तथा पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस भी दरोगा तरफदारी कर रही है

सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की जान पहचान दरोगा से हुई तो फिर बातों का सिलसिला शारीरिक संबंधों तक जा पहुंचा।

लेकिन जब शादी की बात आई तो दरोगा मुकर गया। महिला अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस महानिदेशक ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय से जांच कराई है।

किंतु महिला अधिवक्ता पुलिस पर दरोगा का ही पक्ष लेने का आरोप लगा रही है। महिला अधिवक्ता का कहना है कि वह तलाकशुदा है और 4 सालों तक दरोगा के साथ शादी की उम्मीद मे शारीरिक संबंध बनाती रही। महिला अधिवक्ता ने अब महिला आयोग से शिकायत की है।

“इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दो बार जांच की चुकी है। शादी के संबंध में कोई वायदा किया जाना साबित नहीं हुआ है। इस संबंध में आवेदिका भी कोई सबूत पेश नहीं कर पाई। दोनों के बीच दोस्ती थी और बातचीत होती थी।”

– पी. रेणुका देवी, एसएसपी पौड़ी गढ़वाल।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts