कृषि बिल: भाजपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों को किया जागरूक। उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां

भाजपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों को किया जागरूक। उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां रिपोर्ट- विशाल सक्सेना गदरपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल के खिलाफ जहां किसानों के समर्थन में विपक्ष व अन्य पार्टियां मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर धरना प्रदर्शन करते हुए पारित किए गए कृषि बिल को वापस […]

भाजपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों को किया जागरूक। उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
गदरपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल के खिलाफ जहां किसानों के समर्थन में विपक्ष व अन्य पार्टियां मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर धरना प्रदर्शन करते हुए पारित किए गए कृषि बिल को वापस लेने की मांग करते हुए किसानों को जागरूक कर रहे हैं, तो दूसरी ओर आज गदरपुर दिनेशपुर क्षेत्र में पूर्व सांसद बलराज पासी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एक ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए कह रहे हैं कि, यह बिल किसानों के हित के लिए हैं। बस विपक्ष और अन्य पार्टियां किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सभी किसान सावधान रहे, इस मौके पर भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि, किसान अपना अनाज अपनी मंडी में बेचा करता था, आज किसान आज पूरा देश में बेचेगा, ऑनलाइन के माध्यम से देश में इतनी जागरूकता आ गई है। इसलिए प्रधानमंत्री जो भी निर्णय ले रहे हैं मजदूरों किसानों के हित में ले रहे हैं। अगर फिर भी कोई कमी रह गई तो प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि, हम हर बात को सुनने के लिए तैयार हैं। आओ भाई बैठ कर बात करो लेकिन सकारात्मक बहस होनी चाहिए और कहा कि, पार्लियामेंट में बहस करते नहीं है, बिल पास होने से पहले बोलते नहीं हैं, और जब बिल पास हो जाता है तो उसका विरोध करते हैं।

जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि, अगर हम सरकार में आए तो इस घोषणापत्र को लागू करेंगे। लेकिन जब हम लागू कर रहे हैं तो यह लोग इसका विरोध कर रहे हैं। केवल विरोध के लिए एक विरोध की राजनीति हो रही है। इस देश की जनता इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं करेगी और जो भी विरोध करने वाले लोग हैं वह किसान विरोधी, मजदूर विरोधी के साथ-साथ देश विरोधी लोग हैं। वह नहीं चाहते हैं कि, देश का विकास हो इसलिए भारतीय जनता पार्टी आज यह रैली निकालकर यह साबित किया है कि, देश का किसान नरेंद्र मोदी के साथ है और पूरी ताकत के साथ है। वही देखा जाए विश्व में चल रही कोरोना महामारी की तो भाजपा के दिग्गज नेता की तो ना तो इन्होंने सोशल डिस्टेंस का पालन किया और ना ही किसी के मुँह पर मास्क दिखा। जिससे कि जनता में भी इस बात को लेकर रोष है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts