पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सरकारी भूमि में बंदोबस्त कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध कब्जा कर बना डाला आलीशान होटल

October 6, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

सरकारी भूमि में बंदोबस्त कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध कब्जा कर बना डाला आलीशान होटल

रामनगर। विश्वविख्यात कॉर्बेट पार्क के आस-पास की करोड़ों की सरकारी बंजर भूमि को बंदोबस्त कर्मचारियों की मिलीभगत से खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। बंदोबस्त विभाग के कर्मचारियों की गठजोड़ के चलते करीब छह बीघा सरकारी बंजर भूमि पर एक होटल बना दिया गया। तहसील प्रशासन की तरफ से डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा कर होटल बनाए जाने की पूर्व में पुष्टी हो चुकी है।

आरटीआई एक्टिविस्ट अजीम खान पुत्र स्व. महबूब शाह खान ने एसडीएम से ग्राम ढिकुली में सरकारी बंजर भूमि पर होटल बनाए जाने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि, शहर का ही एक व्यक्ति इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके होटल बना रहा है। अजीम की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की थी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को भेजी। इसमें आरोप सही निकले। डीएम को भेजी जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया कि, ढिकुली स्थित सरकारी बंजर भूमि में 11 अक्तूबर 1995 में बंदोबस्त विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से अनुज कमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी रामनगर का कब्जा दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में करोड़ों की सरकारी बंजर भूमि में “द ग्रील कबाब ट्रीट” के नाम से एक होटल बनाया गया है। जो पूरी तरह से अवैध कब्जा है। कब्जा नियम विरूद्ध है। लाल स्याही से दर्ज दिखाया गया है।

सरकारी भूमि में बंदोबस्त कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध कब्जा कर आलीशान होटल बनाए जाने का मामला सामने आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन का कहना है कि, जिस सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा है, वह लगभग छह बीघा है। पूर्व में राजस्व निरीक्षक चिल्किया, राजस्व उप निरीक्षक धारी और बंदोबस्त लेखपाल मौके पर जाकर जांच कर चुके हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता अजिम खान की तरफ से मांगी गई आरटीआई में संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सही जानकारी नहीं दी। अनुज कुमार का कब्जा दिखाया गया है। लेकिन, बिंदू पांच में जिस भूमि पर होटल बनाया गया है, उसे श्रेणी पांच दिखाया गया है। नियमानुसार श्रेणी पांच में किसी तरह का निर्माण नहीं हो सकता है। स्पष्ट जानकारी न मिलने पर ही आरटीआई कार्यकर्ता ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद इसके आजतक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।


Previous Post

साढ़े तीन साल में सात लाख नौकरियों के दावों की खुली पोल

Next Post

पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल का सक्रिय राजनीति में पदार्पण पत्रकारिता से दिया इस्तीफा

Next Post

पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल का सक्रिय राजनीति में पदार्पण पत्रकारिता से दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!