जिला पंचायत उपाध्यक्ष की फर्जी डिग्री। मुकदमा दर्ज

जिला पंचायत उपाध्यक्ष की फर्जी डिग्री। मुकदमा दर्ज रिपोर्ट- विशाल सक्सेना रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी व अभिलेखों में हेराफेरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी हाई स्कूल की अंक तालिका भी जांच में फर्जी मिली है। उन पर फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप था, जिस पर जांच […]

जिला पंचायत उपाध्यक्ष की फर्जी डिग्री। मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी व अभिलेखों में हेराफेरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी हाई स्कूल की अंक तालिका भी जांच में फर्जी मिली है। उन पर फर्जी दस्तावेज लगाने का आरोप था, जिस पर जांच कराई गई। जांच में उनकी हाईस्कूल की अंक तालिका फर्जी पाई गई।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने डीपीआरओ को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। जिस पर पंतनगर थाने में पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल की तहरीर के आधार पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास पुत्र दीनबंधु विश्वास निवासी विजयनगर थाना दिनेशपुर ऊधम सिंह नगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी के द्वारा की गई जांच रिपोर्ट भी संलग्न की गई है। मुकदमे की विवेचना सिडकुल चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय को सौंपी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts