भाजपा की एक ही कुर्सी पर चढ़ गये दो ‘नरेश’!

हरिद्वार/कुमार दुष्यंत

हरिद्वार,
परसों भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाए गये ‘नरेश शर्मा’ नाम को लेकर बड़ा असमंजस बना रहा।दो दिन बाद प्रदेश महामंत्री को इसपर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। इसबीच दो ‘नरेश शर्मा’ प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं की बधाईयां लेकर अपना अभिनंदन कराते रहे।
परसों शाम प्रदेश भाजपा ने प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा की थी।इसमें हरिद्वार से नरेश शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने
की घोषणा की गई थी।

इसके बाद जहां हरिद्वार में नगरविकास मंत्री मदन कौशिक के सहयोगी नरेश शर्मा को बधाईयां मिलने लग।वहीं रुड़की के दूसरे भाजपा कार्यकर्ता नरेश शर्मा को भी लोगों ने मालाएं पहनानी और बधाईयां देनी शुरू कर दी।

रुड़की के नरेश शर्मा ने इसके लिए अखबारों में विज्ञापन देकर स्वयं को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने को लेकर प्रदेश संगठन का आभार भी जता दिया।

इधर दो दिन से हरिद्वार के नरेश शर्मा भी प्रदेश में सदस्य बनाए जाने को लेकर लोगों से मिठाई खाते और खिलाते रहे।नरेश शर्मा ने इसके लिए बुधवार को हरकीपैड़ी पहुंचकर गंगा की पूजा अर्चना भी की।जबकि कार्यकारिणी में केवल एक नरेश शर्मा नाम था।
जब यह सवाल दोनों ही नरेश शर्मा के सामने आया कि असली कार्यकारिणी सदस्य कौन है तो दोनों को ही बड़ी अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा।

यह जानकारी जिला भाजपा पदाधिकारियों से होते हुए जब पार्टी मुख्यालय पहुंची तो प्रदेश महामंत्री संगठन राजू भंडारी को इसपर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।भाजपा हरिद्वार जिलाध्यक्ष डा.जयपालसिंह ने बताया की दोनों नरेश शर्मा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं।

लेकिन क्योंकि सूची में एक ही नरेश शर्मा का नाम था।इसलिए असमंजस बन गया।उन्होंने बताया कि प्रदेश महामंत्री ने इसपर स्थिति स्पष्ट करते हुए हरिद्वार के नरेश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये जाने की बात कही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts