कैमरे से बेखोफ बदमाश। दिन दहाड़े लूटी हजारों की नकदी

कैमरे से बेखोफ बदमाश। दिन दहाड़े लूटी हजारों की नकदी   रिपोर्ट- विशाल सक्सेना दिनेशपुर। दिन दहाड़े सरे बाजार एक दवाई विक्रेता की दुकान से बाइक सवार दो बदमाश हजारों की नगदी छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आस-पास के इलाकों की मगर वह हत्थे नहीं आए। दिनदहाड़े […]

कैमरे से बेखोफ बदमाश। दिन दहाड़े लूटी हजारों की नकदी

 

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर। दिन दहाड़े सरे बाजार एक दवाई विक्रेता की दुकान से बाइक सवार दो बदमाश हजारों की नगदी छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आस-पास के इलाकों की मगर वह हत्थे नहीं आए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से नगर के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। बता दें कि, पशु अस्पताल वाली गली में स्थित यश फार्मेसी मेडिकल स्टोर के मालिक ने थाने में तहरीर देकर कहा कि, शनिवार की दोपहर दो युवक बाइक पर उनकी दुकान पर आए और सैनिटाइजर दिखाने की मांग की।

सैनिटाइजर लेने के बाद युवकों ने दो हजार रुपये के नोट दिए। बाकी के रुपए वापस करने के लिए जैसे ही दुकानदार ने गल्ला खोला तो बदमाश झपट्टा मारकर गल्ले में मौजूद हजारों की नकदी छीनकर भाग निकले। घटना के बाद दुकान के मालिक ने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया। मगर उनका कोई पता नही चला। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के इलाकों में कांबिंग की, मगर बदमाश हाथ नहीं आए। पुलिस आस-पास की सीसीटीवी के फुटेज को चेक कर रही है। वही पुलिस का कहना है कि, बदमाशो की खोजबीन जारी है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts