हरिद्वार: लिंक इंटरप्राइजेज कंपनी ने दो साल से नहीं किया ठेकेदारों का भुगतान। आर्थिक संकट में ठेकेदार

लिंक इंटरप्राइजेज कंपनी ने दो साल से नहीं किया ठेकेदारों का भुगतान। आर्थिक संकट मे ठेकेदार

हरिद्वार की लिंक इंटरप्राइजेज कंपनी ने दो साल से नहीं किया ठेकेदारों का भुगतान। आपको बता दे कि, हरिद्वार की लिंक इंटरप्राइजेज रेलवे रोड ज्वालापुर नामक कंपनी के साथ ठेकेदार रविन्द्र सिंह नेगी ने पेटी कॉन्टैक्टर के रूप में उत्तरकाशी के धौंतरी-ठांडी मोटर मार्ग पर लगभग 1 करोड़ का सड़क निर्माण का कार्य किया था। जोकि सड़क निर्माण का कार्य 2017-18 में पूरा हो गया था। जिसमें कंपनी ने उक्त ठेकेदार का छियालीस लाख चौंसठ हजार सेतालीस रुपए (46,64,047) का भुगतान करना बाकी है। जिसे दो साल से अधिक का समय हो गया परन्तु कंपनी द्वारा अभी तक भुगतान नहीं किया है।

कंपनी के डायरेक्टर अनिल जेटली से जब भी भुगतान के लिए कहते है तो जेटली द्वारा हर बार विभाग से भुगतान ना होने का बहाना बनाया जाता है। जब इस संबंध में उक्त ठेकेदार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की जीरो टॉलरेंस सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर इस प्रकरण की शिकायत की तो विभाग के “कार्यालय अधिशासी अभियंता निर्माण खंड ( ए०डी० बी० ) लोक निर्माण विभाग उत्तरकाशी के पत्रांक संख्या 209 दिनांक 24/08/20 को स्पष्ट लिखा है कि, संबंधित फर्म को उनके द्वारा किए गए कार्यों का समस्त भुगतान पूर्व में ही किया जा चुका है।

साथ ही पत्र में यह भी स्पष्ट लिखा है कि, ठेकेदार रविन्द्र सिंह नेगी एवं लिंक इंटरप्राइजेज कंपनी ज्वालापुर, हरिद्वार के मध्य का है। जिस पर भुगतान की कार्यवाही मै० लिंक इंटरप्राइजेज के द्वारा ही की जानी है। ऐसे में ठेकेदार के लिए मजदूरों, राशन दुकान का भुगतान करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। यादि उक्त कंपनी ठेकेदार का भुगतान नहीं करती तो कंपनी पर कानूनी कार्यवाही की जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts