दुःखद: सेना वाहन की चपेट में आया बाइकसवार। मौके पर मौत

सेना वाहन की चपेट में आया बाइकसवार। मौके पर मौत रिपोर्ट- सूरज लड़वाल चम्पावत। जिले के लोहाघाट कस्बे के समीप सुबह सेना के ट्रक के नीचे आने से बाइकसवार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पाटन पुल के समीप किसी दुकान में काम करने वाला राईकोट महर निवासी 18 […]

सेना वाहन की चपेट में आया बाइकसवार। मौके पर मौत

रिपोर्ट- सूरज लड़वाल
चम्पावत। जिले के लोहाघाट कस्बे के समीप सुबह सेना के ट्रक के नीचे आने से बाइकसवार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पाटन पुल के समीप किसी दुकान में काम करने वाला राईकोट महर निवासी 18 वर्षीय सागर कुमार पुत्र गोपाल राम बाइक संख्या uk043398 से अपने गाँव जा रहा था।

लेकिन ताज्जुब की बात है कि, गाँव पहुँचने से चंद किलोमीटर पहले पिथौरागढ़ की ओर से आ रहे सेना के वाहन की चपेट में आ गया। सागर बाइक सहित सेना के वाहन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। जिसके चलते नेशनल हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts