पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

खुलासा: उत्तराखंड में चल रहे फर्जी चिकित्सा शिक्षा संस्थान। यूकेडी ने दिखाए तेवर

October 16, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

उत्तराखंड में चल रहे फर्जी चिकित्सा शिक्षा संस्थान। यूकेडी ने दिखाए तेवर

 

उत्तराखंड राज्य को बने इन 20 वर्षो में सरकारी विभागों की भर्तियों, प्राइवेट संस्थानों की मान्यताओं से लेकर हर तरफ भ्रष्ट्राचार और फर्जीवाड़ा फैला हुआ है। उक्रांद इन भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के खिलाफ मुखर होकर बारी-बारी से खोलेगा तथा आंदोलन चलायेगा। प्रेस से मुख़ातिब होते हुये सुनिल ध्यानी व शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि, भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड जो आयुर्वेदिक निजी संस्थानों का फर्जीवाड़े का मुखिया बन गया। ऐसे संस्थानों को चलाया जा रहा है। जिन्हें मान्यता ही नही मिली है या फिर डिप्लोमा कोर्सो को मान्यता नही दी गयी। ये सभी संस्थान युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है, जिसे दल कतई बर्दाश्त नही करेगा। तथा इन फर्जी संस्थानों के खिलाफ बंद/तालाबंदी की मुहिम चलायेगा।

साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद जो फर्जीवाडा का अड्डा बन गया इन अधिकारियों को सबक सिखाएगा। विदित है कि, भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा संचालित अटल विहारी वाजपाई पैरा मेडिकल संस्थान को कोई मान्यता नही है, लेकिन आज भी चल रहा है। जबकि शासन द्वारा स्पष्ट है कि, इस संस्थान को मान्यता नही है। जिसमें 200 बच्चों का भविष्य अधर में लटक चुका है। जिसका खुलासा कुछ माह पूर्व हो चुका है। यही नही भारतीय चिकित्सा परिषद के सर्वोच्च पदों पर बैठे अधिकारी अटल विहारी बाजपाई पेरा मेडिकल संस्थान के समान्तर अनमोल भारतीय उपचार एवं योगा संस्थान बल्लूपुर रोड़ देहरादून और श्री आयुष हॉस्पिटल एंड रिसर्च संस्थान नेहरू कॉलोनी देहरादून संचालित हो रहे है।

जिनको की डिप्लोमा कोर्सो में मान्यता नही है और वो कोर्स चल रहे है। जिनमे से योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक और पंचकर्म अटेंडेंट को मान्यता नही है। जो अभ्यार्थी इन कोर्सो को कर रहे है और उनके अभिभावक जो अपने बच्चे के भविष्य को लेकर खर्च कर रहे है उनके साथ धोखा है। उत्तराखंड क्रान्ति दल राज्य में चल रहे आयुर्वेद संस्थान ही नहीं बल्कि अन्य फर्जी संस्थानों को संचालित नही होने देगा। इन संस्थानों को बंद करने व तालाबंदी का अभियान चलायेगा।

साथ ही फर्जीवाड़े में सम्मिलित अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाये जायेंगे। दल इन सभी फर्जी संस्थानों को एक माह का समय देता है कि, स्वयं अपने संस्थानों को बंद करे अन्यथा दल कड़े कदम उठाने को मजबूर होगा। प्रेस वार्ता में लताफत हुसैन, सुनील ध्यानी, शिव प्रसाद सेमवाल, अशोक नेगी, अरविंद बिष्ट आदि उपस्तिथ थे।


Previous Post

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: हल्द्वानी बस अड्डा शिफ्ट करने पर सरकार को आखिरी मौका। किया जबाब तलब

Next Post

वीडियो: पहाड़ टीवी की रिपोर्टर पर जानलेवा हमला। चैनल ने दोषियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग

Next Post

वीडियो: पहाड़ टीवी की रिपोर्टर पर जानलेवा हमला। चैनल ने दोषियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • डीएम ने सुनी जनता की बात: 129 शिकायतें, तुरंत एक्शन के आदेश
  • बड़ी खबर: राजस्व कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार। पहले दिन से ही चरमराई व्यवस्थाएं..
  • बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के नए डीएम बने मयूर दीक्षित। निकिता खंडेलवाल को टिहरी की जिम्मेदारी..
  • बिग एक्शन: दो IAS, एक PCS समेत 12 अफसर सस्पेंड…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!