खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास। मुकदमा दर्ज

खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास। मुकदमा दर्ज रिपोर्ट- सलमान मालिक बुग्गावाला। खेत में कार्य करने गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण आए तो आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि, […]

खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास। मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट- सलमान मालिक
बुग्गावाला। खेत में कार्य करने गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण आए तो आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि, बुग्गावाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी खेत में गई थी। इसी दौरान उसे अकेली देख गांव के ही शाकिर ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर दी।

आरोपित जबरन किशोरी को गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने शोर मचा दिया। आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपित उन्हें देख कर वहां से फरार हो गया। आरोपित का काफी दूर तक इन्होंने पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। पीड़ित किशोरी के पिता ने इस बारे में बुग्गावाला थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित शाकिर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपित घर पर नहीं मिला।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts