रुड़की में धड़ल्ले से बिक रहा गुड़ के नाम पर ज़हर। आम जनता की सेहत से खिलवाड़

रुड़की में धड़ल्ले से बिक रहा गुड़ के नाम पर ज़हर। आम जनता की सेहत से खिलवाड़ रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की। खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का खामयाजा भारी तादाद में गुड़ खाने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रुड़की के चुड़ियाला इकबालपुर और झबरेड़ा क्षेत्र में कहीं लाल गुड़ तो […]

रुड़की में धड़ल्ले से बिक रहा गुड़ के नाम पर ज़हर। आम जनता की सेहत से खिलवाड़

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का खामयाजा भारी तादाद में गुड़ खाने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रुड़की के चुड़ियाला इकबालपुर और झबरेड़ा क्षेत्र में कहीं लाल गुड़ तो कही ब्राउन गुड़ के नाम पर गुड़ खाने वाले लोगों को चरखी संचालकों के द्वारा ठगा जा रहा है। गुड़ में खुलेआम सड़ी हुई चीनी, सड़ी हुई राब और खतरनाक रंगों व केमिकल का इस्तेमाल कर के मंडियों में बेचा जा रहा है।

बड़े मुनाफे की चाहत में सैंकड़ों चरखी मालिक एक खतरनाक किस्म का गुड लोगों को परोस रहे है। वही लोगो की सेहत से खिलवाड़ करने वाले चरखी मालिक अधिकतर शाम होने के बाद इस काम को अंजाम देते है। साथ ही सभी चर्खियों पर शाम होते ही खोई के बजाए रबड़ और प्लास्टिक का भी भारी मात्रा में इस्तेमाल होने शुरू हो जाता है। जो कि, आस-पास के ग्रामीणों के लिए भी बहुत खतरनाक सिद्ध हो रहा है, पर सभी विभाग इस सब से बेखबर चेन की नींद सोए हुए है।

वही इस सम्बंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि, अब से पहले भी इस तरह का ज़हर बनाने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा चुकी है और अब भी कड़ी से कड़ी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts