किसान कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए कई आरोप। बताया तानाशाही सरकार

किसान कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए कई आरोप। बताया तानाशाही सरकार रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की। हरिद्वार में दो दिनों पहले कांग्रेस की बेराजगारों को लेकर निकाली गई परिक्रमा रैली के दौरान 300 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित चौधरी ने कड़ा […]

किसान कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए कई आरोप। बताया तानाशाही सरकार

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की। हरिद्वार में दो दिनों पहले कांग्रेस की बेराजगारों को लेकर निकाली गई परिक्रमा रैली के दौरान 300 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित चौधरी ने कड़ा विरोध प्रकट करते हुए कहा कि, भाजपा शासित राज्य में कांग्रेस का दमन किया जा रहा है। आपको बता दे कि, हरिद्वार के सिडकुल थाना में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में दो दिन पूर्व परिक्रमा रैली निकाली गई थी, जिसको लेकर 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।साथ ही किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित चौधरी व उनके दो निजी अंगरक्षकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके चलते उन्होंने भाजपा के खानपुर विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन पर तंज कसते हुए कहा कि, वह चाहे जिस तरह का प्रदर्शन करें सरकार या प्रशासन को वह नज़र नही आता। जबकि कांग्रेस की हर रैली पर इनकी नज़रे टिकी रहती है और बिना किसी आरोप के उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि, सरकार अपनी मनमानी कर रही है और तानाशाही दिखा रही है। जिससे ये प्रतीत होता है कि, सारे नियम व कानून सिर्फ कांग्रेसियों के लिए ही हैं।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts