बड़ा दांव: वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने किया 22 का चुनाव लड़ने से इनकार

वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने किया 22 का चुनाव लड़ने से इनकार

देहरादून। वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह चुनाव नही लड़ेंगे। हरक सिंह ने पार्टी हाईकमान और बीजेपी प्रदेश संगठन को अपने निर्णय से अवगत करा दिया है। हरक सिंह ने कहा कि, राजनीति से सन्यास नही लेंगे, लेकिन अगला विधानसभा चुनाव नही लड़ेंगे।

पिछले दिनों हरक सिंह रावत को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बिना विश्वास में लिए श्रम बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इससे हरक सिंह रावत काफी नाराज बताये जा रहे है।कयास लगाए जा रहे हैं कि, वह भाजपा छोड़ सकते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts