कॉलेज जाती छात्रा पर हमला करने वाला आरोपी, प्रशासन की पकड़ से दूर

कॉलेज जाती छात्रा पर हमला करने वाला आरोपी, प्रशासन की पकड़ से दूर

पौड़ी। बीते तीन दिन पहले कुं नेहा नाम की लडकी जो धरासू गाँव से अपने कालेज में कुछ जरूरी कागज जमा करने गयी थी, चौबट्टाखाल से नौगांवखाल आते हुए किसी अज्ञात लडके ने कुं नेहा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जब वह लडकी अपना बचाव करने लगी तो लडके ने लडकी के सिर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसके कारण लड़की के सिर पर लगभग 35टाँके आये और वह कोटद्वार सरकारी अस्पताल में भर्ती है। प्रशासन की ओर से अभी 40 घंटे ज्यादा हो गए है, लेकिन पीड़ित के परिवार ने बताया कि, अभी तक कोई भी कार्यवाही प्रशासन द्वारा नही हो पायी है। जिस कारण से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। गत दिवस चौबट्टाखाल तहसील में इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया गया। जनता तब तक नही उठी जब तक दोषी को गिरफ्तार नही कर लिया।

इस मोके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवीन्द्र इष्टवाल, कैलाश रावत, मुकेश राणा, देवेन्द्र सिंह चौहन, रिना देवी प्रधान धरासू, तीरथ सिह चौहन उप प्रधान, पूनम देवी प्रधान रणस्वा, कल्याण सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, विकास पाथरी ग्राम प्रधान पांथर, अजय चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य मंवाणा, दीपक पाथरी ग्राम प्रधान नौगांव, सुधीर सुन्द्ररियाल फीलगुड, सैन सिह पूर्व प्रधान व लगभग 200 से ज्यादा लोगो वहां उपस्थित थे। जब इस मामले में हमने उपजिलाधिकारी संदीप कुमार से बातचीत की तो उनका कहना था कि, मामला दर्ज कर लिया गया है और रेगुलर पुलिस को दे दिया गया है। जल्द अपराधी को भी पकड़ लिया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts