नरभक्षी गुलदार का आतंक। पांच दिनों के भीतर तीन महिलाओं को बनाया अपना निवाला

नरभक्षी गुलदार का आतंक। पांच दिनों के भीतर तीन महिलाओं को बनाया अपना निवाला

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के ओखलकांडा में नरभक्षी बने गुलदार ने पांच दिनों के भीतर तीन महिलाओं को मार डाला। आज खेतों में घांस काट रही महिला को गुलदार घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया और उसने अपने शिकार का सिर खा दिया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी रोष है। जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ओखलकांडा ब्लॉक स्थित देहना गांव में पांच दिनों के भीतर ये तीसरी घटना है। चम्पावत जिले से लगे इस क्षेत्र में ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। घटना के समय गांव की ही 45 वर्षीय खिमुली देवी खेतों में घास काट रही थी। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उसपर बोल दिया।

गुलदार उसे घसीटकर जंगल में ले गया तो ग्रामीणों ने महिला की चीख पुकार सुनकर शोर मचा दिया। आदमखोर गुलदार खिमुली का शव छोड़कर भाग गया, लेकिन तब तक उसने खिमुली देवी का सिर खा लिया था। पांच दिनों के भीतर आदमखोर गुलदार के द्वारा किये गए शिकार की ये तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले ओखलकांडा ब्लॉक में ही तेंदुए ने तुषराड़ और कूकना गांव के बजवाल तोक में दो महिलाओं को शिकार बना लिया था। रेंजर ने बताया कि, इन दो अलग-अलग क्षेत्रों में हमलावर दो गुलदार हो सकते हैं जिनकी जांच की जा रही है। पिछली दो घटनाओं को अंजाम देने वाले गुलदार को मारने के लिए शिकारियों का दल क्षेत्र में पहुंच चुका है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts