बड़ी खबर: सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड भंग, सचिव पद से दमयंती रावत की छुट्टी

सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड भंग, सचिव पद से दमयंती रावत की छुट्टी

रिपोर्ट- अनुज नेगी
देहरादून। उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड गुरुवार को भंग हो गया है। इसके साथ ही बोर्ड में सचिव पद से दमयंती रावत की भी छुट्टी हो गई है। बोर्ड के नए अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि, आज ही नए बोर्ड की भी घोषणा हो सकती है।

बता दें कि, हाल ही में शासन ने बोर्ड के पुनर्गठन का पुर्नगठन किया था। इस दौरान शासन ने श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को अध्यक्ष पद से हटाकर शमशेर सिंह सत्याल को जिम्मेदारी सौंपी थी। वही श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की करीबी दमयंती रावत की सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के सचिव पद से छुट्टी कर दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts