पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

कारनामा: सौंदर्यकरण के नाम पर दिनेशपुर नगर पालिका ने दिखाया हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा

November 1, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

सौंदर्यकरण के नाम पर दिनेशपुर नगर पालिका ने दिखाया हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर। उच्च न्यायालय के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए नगर में तालाब को पाटने का कार्य इन दिनों जोरो पर चल रहा है। थाने के सामने स्तिथ तलाब जो नगर पंचायत की सम्पत्ति है, को नगर पंचायत द्वारा ही सौन्दर्यकरण के नाम पर पाटा जा रहा है। जबकि यही नगर पंचायत जनता द्वारा बंद किये गए तालाबों पर कार्यवाही करते हुए उनको खुदवा रही है। जबकि मनमाने ढंग से मछली पालन वाले तालाब का रकबा छोटा कर आय के स्रोत को हानि तो पहुंचा ही रही है, वहीं दुसरीं ओर माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों को भी ताक में रखा जा रहा है। मामले में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सौंदर्यकरण का हवाला दे रहे हैं।

ज्ञात हो पूर्व में उत्तराखंड में तालाबों की संख्या दिन प्रति दिन कम होने पर उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किए थे कि, कोई भी तालाब बन्द नही किया जाएगा। यही नही बन्द हुए तालाबों को चिन्हित कर उनको पुनः संचालित करने के भी आदेश दे रखे हैं। लेकिन इन आदेशों को नगर पंचायत ठेंगा दिखा रही है। नगर में थाने के सामने बने तालाब को पाटने का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। जिससे तालाब का रकबा कम कर दिया गया है। यही नही आज इस तालाब का अस्तित्व ही विलुप्ति की कगार पर आ गया है।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट आदेश जारी कर कहा था कि, उत्तराखंड में सभी तालाबों को 1951 की स्तिथि में लाया जाए। इसी आदेश के तहत नगर पंचायत दिनेशपुर के अधिशासी अधिकारी हरकत में आये और उन्होंने वार्ड दो मोतीपुर में बंद तालाब पर कार्रवाई करनी शुरू की। लेकिन आज नगर पालिका इसी आदेशों का उलंघन कर थाने के सामने बने पुराने सरकारी तालाब को ही बंद करवा कर मा० उच्च न्यायालय का मजाक बना रही है।

वहीं तहसीलदार भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, इस मामले में नगर पंचायत तथा तहसील में रखे सभी दस्तावेजों के साथ मौके पर जाकर जांच की जयेंगी।


Previous Post

ग्राम प्रधान पति पर लगा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को जान से मारने की धमकी का आरोप

Next Post

सड़क हादसे में प्रतिभावान छात्र की मौत। दूसरा गंभीर घायल

Next Post

सड़क हादसे में प्रतिभावान छात्र की मौत। दूसरा गंभीर घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट: एएस कोलकाता और आंध्र प्रदेश ने शानदार जीत के साथ किया अगले दौर में प्रवेश
  • हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: महिला समेत तीन गिरफ्तार। अन्य की तलाश जारी..
  • सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या। आरोपी गिरफ्तार..
  • घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गांव में दहशत का माहौल।
  • बड़ी खबर : गेम से मुनाफे का लालच देकर की ठगी, 15 राज्यों में कर चुके है धोखाधड़ी।
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!