स्कूल खुलने के पहले ही दिन एक छात्र पॉजिटिव

स्कूल खुलने के पहले ही दिन एक छात्र पॉजिटिव   रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड सरकार के दो नवंबर को स्कूल खोलने के आदेश के पहले दिन ही रानीखेत के एक स्कूल में छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। छात्र के साथियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। सोमवार को उत्तराखंड के स्कूलों में दसवीं […]

स्कूल खुलने के पहले ही दिन एक छात्र पॉजिटिव

 

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड सरकार के दो नवंबर को स्कूल खोलने के आदेश के पहले दिन ही रानीखेत के एक स्कूल में छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। छात्र के साथियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। सोमवार को उत्तराखंड के स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं खुलने पर रानीखेत के मिशन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राएं पहुंचे। यहां एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। छात्र के पॉजिटिव आने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया।

स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि, विद्यालय परिसर में सभी छात्र-छात्राओं के साथ संक्रमित छात्र की भी थर्मल स्कैनिंग की गई थी, जिसमें उसका तापमान सामान्य पाया गया था। सोमवार को छात्र के परिजन राजकीय चिकित्सालय में बुखार आदि का उपचार कराने पहुँचे तो वो टैस्ट में पॉजिटिव आए। रैपिड टैस्ट में दो अभिभावकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विद्यालय से छात्र को भी जांच के लिए अस्पताल लाया गया।

जाँच के बाद छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सूचना मिलने के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डे ने स्कूल को तीन दिन के लिए सील करवा दिया। प्रशासन और एन्टी कोविड टीम ने पॉजिटिव आए छात्र की कक्षा और वहां मौजूद पंद्रह छात्र-छात्राओं को भी आइसोलेशन में भेज दिया है जिनका आगे चलकर कोरोना टेस्ट होगा।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts