विवादों के विधायक का एक ओर विवाद हुआ खड़ा

विवादों के विधायक का एक ओर विवाद हुआ खड़ा रिपोर्ट- सलमान मालिक रुड़की के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं कही बार बालाओं के संग ठुमके, तो कही हथियारों के प्रदर्शन करने से, जिसकी वजह पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा चुकी है, […]

विवादों के विधायक का एक ओर विवाद हुआ खड़ा

रिपोर्ट- सलमान मालिक
रुड़की के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं कही बार बालाओं के संग ठुमके, तो कही हथियारों के प्रदर्शन करने से, जिसकी वजह पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा चुकी है, पर विधायक साहब को इन सब बातों का शायद कोई फर्क नहीं पड़ता है, वो एक के बाद एक विवादित मामले करते रहते हैं। इस बार भी विधायक साहब बड़ी चर्चा में हैं। विधायक का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता के साथ बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

बातचीत में विधायक राजकीय महाविद्यालय, लक्सर में स्नातकोत्तर कक्षाओं तथा स्नातक में संस्कृत व गृह विज्ञान विषय शुरू कराने के श्रेय और सोशल मीडिया पर प्रतिकूल टिप्पणी पर खासे नाराज नज़र आ रहे हैं। विधायक का कहना है कि, लक्सर में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना उन्हीं के प्रयासों से हुई है। पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहे डिग्री कॉलेज के नए भवन के लिए भुरनी मार्ग पर उन्होंने ही भूमि की व्यवस्था कराई। अब उन्हीं के प्रयासों से महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं और स्नातक में संस्कृत व गृह विज्ञान विषय शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशक को प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं।

लेकिन एबीवीपी कार्यकर्ता ने उन्हें श्रेय देने के बजाय सोशल मीडिया पर प्रतिकूल टिप्पणी की, इससे वह आहत हैं। जो कार्य उन्होंने किए हैं उनका श्रेय उन्हें ही मिलना चाहिए। बातचीत के दौरान खासे नाराज विधायक की जुबान भी फिसली। जिस पर एबीवीपी कार्यकर्ता नाराज हैं। सोशल मीडिया पर भी कार्यकर्ता इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से इस मामले में आज यानी के शुक्रवार को प्रेस वार्ता करने का भी मैसेज सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : सरकार ने 34 प्रभारी अधिशासी अधिकारियों की नियुक्तियां कीं रद्द, पढ़िए पूरा मामला 

देहरादून। उत्तराखंड के शहरी विकास विभाग में प्रभारी अधिशासी अधिकारी (Executive Officer-EO) की नियुक्तियों को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा...

जॉब ब्रेकिंग : रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू। 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने 6777 अप्रेंटिस...

Related Posts