पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट गैंगरेप पीड़िता। लगाई इंसाफ की गुहार

पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट गैंगरेप पीड़िता। लगाई इंसाफ की गुहार

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की में गैंग रेप पीड़िता ने पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट ना होने पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया और मीडिया के माध्यम से आप बीती सुनाई। वहीं आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग भी की है। गैंगरेप पीड़िता के छलकते आंसू इस बात की गवाही दे रहे हैं किज़ रुड़की पुलिस उन्हें ज़रा भी स्पोर्ट नहीं कर रही है। क्योंकि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुए हफ्तों बीत चुके हैं, पर आरोपी अपनी मौज मस्ती में पुलिस हिरासत से बाहर घूम रहे हैं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि, आरोपियों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव के साथ-साथ मोटी रकम भी दी है जिसकी वजह से पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही हैं। आपको बता दें कि, रूड़की के रामपुर में अपने मायके आई विवाहिता के साथ बीती 19 अक्टूबर को पड़ोस में मौसी के घर तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार व गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद 23 अक्टूबर को कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। वहीं आज पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि, इस मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है पर घटना बीतने के 16-17 दिन बाद भी अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही है।

पीड़ित विवाहिता ने बताया कि, ससुराल में उसका देवर उस पर गलत नियत रखता था जिस बारे में उसने अपने पति को भी अवगत कराया था, पर उसने उसकी बात पर यकीन नही किया और उल्टा उसी को बुरा भला बोल दिया। जिसके बाद वह अपने पिता के साथ अपने मायके आ गई। वहीं 19 अक्टूबर को वह अपनी मौसी के घर गई तो वहाँ मौजूद उसके देवर, उसके नंदोई और एक युवक ने उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई। इस हादसे से विवाहिता बुरी तरह डर गई और अपने पिता को घर आकर बताया कि, उसके साथ इन लोगो ने मारपीट की है। जिसके बाद उसके पिता उसे अस्पताल ले गए और पीड़िता का मेडिकल कराया तो डॉक्टर ने बताया कि, उसके साथ सिर्फ मारपीट ही नही बल्कि गैंगरेप भी हुआ है।

पीड़िता के पिता ने इसकी सूचना 23 अक्तूबर को गंगनहर कोतवाली में दी। जिसके आधार पर पीड़िता का दोबारा मेडिकल करा कर न्यायालय में बयान भी कराया गया और संबंधित मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया, पर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही की गई है। जिसको लेकर पीड़ित विवाहिता और उसके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पीड़िता का परिवार बहुत गरीब है। जोकि गहरे सदमे में है और परिजनों का आरोप है कि, उन पर दबाव भी बनाया जा रहा है, पर पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई घटना को लेकर उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा आरोपियों को सजा देने की माँग की है। वहीँ पुलिस इस पूरे मामले पर मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझ रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts